अपने दौर की सुपरहिट गायिका ने की मुख्यमंत्री से भेंट

जनमंच टुडे/ देहरादून।

पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित अपने दौर की मशहूर बॉलीवुड एवं भजन गायिका  अनुराधा पौड़वाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने  मुख्यमंत्री ने  पौडवाल से राज्य के पारम्परिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों एवं स्थलों पर चर्चा की। सीएम धामी ने अनुराधा पौडवाल से  उत्तराखण्ड के धार्मिक, ऐतिहासिक, पारम्परिक मंदिरों के साथ ही पर्यटक स्थलों को विश्व पटल पर लाने और इनके व्यापक प्रचार में सहयोग करने को कहा। इस पर पौडवाल ने मुख्यमंत्री धामी को प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य में आयोजित होने वाले पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने में अपना सहयोग देने की बात कही।गौरतलब है कि अनुराधा ने अपने दौर में  एक से एक सुपर डुपर फिल्मी गानों के साथ ही  सैकड़ों भजनों को अपनी मखमली आवाज  दी है। उनके द्वारा गए भजन  आज भी सुपरहिट है और हेर धार्मिक कार्यक्रमों में बजट हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर प्रमुख सचिव श अभिनव कुमार,  सुमित अदलखा,  मनु गौड आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed