वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
पाबौ ब्लाक में यात्रियों को छोड़कर वापस लौट रहा मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और उन्होंने मामले की जानकारी पाबौ पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पाबौ ब्लाक के ग्राम फल्दवादी निवासी निवासी लक्ष्मण सिंह राणा पुत्र स्व.रत्न सिंह राणा अपने मैक्स UK 04 E 6517 से यात्रियों को छोड़ने नौठा गया था। सवारियां उतारकर वह अपने घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर लोग घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से खाई में उतरकर शव को निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
