कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
जनमंच टुडे/ नई टिहरी।
विकासखंड भिलंगना के नागेश्वर सौड़ सरकंडा मोटर मार्ग पर शनिवार शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5 बजे एक अल्टो कार संख्या UK 09B 8445 नागेश्वर सौड से सरकंडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कर अचानक अनियंत्रित होकर खाई मी गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से कर सवारों को खाई से निकाल । दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में सरकंडा निवासी विजेंद्र सिंह कठैत (49), पुत्र जबर सिंह पेशे से अध्यापक थे आवर कर स्वयं चला रहे थे। जबकि हादसे में बिशन सिंह पंवार (50) पुत्र रामसिंह ग्राम प्रहरी-सरकंडा में तैनात थे।