राष्ट्र की धरोहर है संत महापुरुष : मंडवा

जनमंच टुडे/हरिद्वार।

झारखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडवा ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में मां दक्षिण काली की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मनोज सिंह मंडवा ने कहा कि संत महापुरुष राष्ट्र की धरोहर हैं। जो अनादि काल से समाज का मार्गदर्शन कर प्रेरणा देते आ रहे हैं। संत महापुरुषों के तपोबल से देश दुनिया में भारत का एक अलग महत्व है और संत परंपरा पूरे विश्व में भारत को महान बनाती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एक तपस्वी एवं विद्वान महापुरुष हैं, जो भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की पताका को भारत सहित समस्त विश्व में पहरा रहे हैं। सिद्ध पीठ मां दक्षिण काली मंदिर मे आने वाले श्रद्धालु भक्तों का कल्याण निश्चित तौर पर ही होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से ही देश विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। मनोज सिंह मंडवा जैसे धर्म प्रेमी राजनेता की आज पूरे देश को आवश्यकता है, जो धर्म का प्रचार प्रसार राजनीति के माध्यम से संपूर्ण विश्व में करें। क्योंकि धर्म के मार्ग पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में अपार सफलताएं मिलती है और धर्म के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत धर्म एवं संस्कृति के माध्यम से पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। इस दौरान अवंतिका नंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, स्वामी अनुरागी महाराज, अनुराग बाजपेई, अनुज दुबे आदि उपस्थित रहे।

  • हरिद्वार से वरिष्ठ पत्रकार सनी वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed