बद्री- केदार दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री के सलाहकार 

जनमंच टुडे/ श्री बदरीनाथ/श्रीकेदारनाथ ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार श्री भास्कर खुल्बे आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 8.45 बजे श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। हेलीपैड पर पहुंचने पर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिला पुलिस- प्रशासन ने उनका  स्वागत किया।
उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगलेश घिल्डियाल भी श्री केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों का अवलोकन  किया।  पुनर्निर्माण कार्यों हेतु प्रदेश सरकार की सराहना की।
इसके पश्चात करीब सवा 11बजे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गये। जोशीमठ से वह सड़क मार्ग से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम पहुंच कर  भाष्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन एवं यात्रा मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी ली और देश के सीमांत पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण किया और भगवान बदरीविशाल जी क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी महाराज मंदिर, श्री गणेश गुफा, श्री ब्यास गुफा मंदिर, श्री सरस्वती नदी भीम पुल पहुंचकर दर्शन किये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *