किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा : भगत

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

संसदीय कार्य, शहरी विकास, आवास एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुईं। मंत्री  भगत ने राईस मिलर्स को निर्देश दिये कि वे एक अक्टूबर से धान खरीदना सुनिश्चित करें, जिस पर राईस मिलर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि एक अक्टूबर से धान खरीद प्रारम्भ किया जायेगा और आश्वस्त किया कि धान खरीद मे किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जायेगी।  भगत कहा राईस मिलर्स व किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। मंत्री ने कहा कि समय से चावल की आपूर्ति के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। राईस मिलर्स एसो. ने पूर्व का भुगतान कराने, धान कुटाई की दरें बढाने व कांटे बढाने की मांग रखी। जिस पर मंत्री  भगत ने कहा कि लम्बित भुगतान शीध्र किया जायेगा तथा आगे की भुगतान भी समय पर किया जायेगा। धान कुटाई दर बढाने हेतु वार्ता की जायेगी। उन्होने कोटाबाग के गिनती गांव में नया कांटा खोलने के निर्देश मौके पर दिये।  भगत ने कहा कि आढतियों, मिलर्स किसानों का कतई शोषण नही होने दिया जायेगा। दलालों को कतई नही घुसने दिया जायेगा। आरएफसी कार्यालय दल भी खुला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *