बढ़ते नशे के कारोबार पर लगे रोक : जायसवाल
जनमंच टुडे/ देहरादून।
रोशनी जन सेवा संस्था के एक प्रतिनिधि मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने नालापानी पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश प्रसाद गौड़ से मिला और उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान संस्था के सदस्यों ने क्षेत्र में फैल रहे नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग गौड़ से की। जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल ने कहा कि संस्था ने पहले भी कई बार नशे के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया है। महासचिव संजय कुमार ने कहा कि संस्था ने कोविड 19 में भी जरूरतमन्द लोगों की सेवा की। महासचिव निम्मी सिंह ने कहा कि संस्था ने 6 साल में कई बार गरीब परिवार के बच्चों को लेखन सामग्री वितरण किया है। प्रदेश सचिव कृष्णा चौहान ने कहा कि डी एल रोड क्षेत्र में कॉफी समय से अवैध शराब की बिक्री और कई अन्य तरह के नशे का कारोबार फल, फूल रहा है जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार हो रहा है और।सहसचिव संगीता सैनी ने कहा कि सभी प्रकार का नशा बंद होना चाहिए और जो लोग नशे के कारोबार में लिप्त हैं उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। सैनी ने कहा कि देहरादून में खाईबाड़ी का कारोबार लगातार फलफूल रहा है, जिसपर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने से बच सके। चौकी इंचार्ज कमलेश प्रसाद गौड ने संस्था के लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द नशे के कारोबार पर रोक लगाई जाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
