किया जाएगा शिविर आयोजित

जनमंच टुडे/पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीडी गढ़वाल द्वारा दिनांक 23 अक्टूबर, 2021 को राजकीय इण्टर कॉलेज पोखरीखेत विकास खण्ड पाबौं, जनपद पौड़ी गढ़वाल में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं आदि बावत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। सिविल जज (सी.डि.)/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनांक 23 अक्टूबर, 2021 को समय प्रातः 11.00 बजे से स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज पोखरीखेत विकास खण्ड जनपद पौड़ी गढ़वाल में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में क्षेेत्रीय लोगों की वास्तविक समस्याओं को उनके मध्य जाकर उसकी जानकारी एकत्र कर उसका निस्तारण करवाया जाना है।
शिविर में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवश्यक प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे। साथ ही योजनाओं के फार्म भरवाने तथा आमजनमानस की समस्याओं के निस्तारण किया जायेगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क दवा वितरण व कोविड टीकाकरण भी किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *