तेजरफ्तार विक्रम ने ली युवक और गुलदार की जान
जनमंच टुडे/ रायवाला।
ऋषिकेश से हरिद्वार जा रहा एक तेज़ रफ़्तार विक्रम रायवाला के पास सड़क पार कर रहे गुलदार से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति के साथ ही बुरी तरह से जख्मी गुलदार की भी मौत हो गई है। जबकि तीन जख्मी हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग एक विक्रम ऋषिकेश से सवारियां लेकर हरिद्वार जा रहा था। ऐसी दौरान सड़क पर कर रहा गुलदार विक्रम की चपेट में आ गया। विक्रम की रफ्तार तेज होने के कारण वह सड़क पर पलट गया। हादसे में विक्रम चालक के पास बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर लगने से गुलदार बुरी तरह से जख्मी हो गया । हादसे में गुलदार की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृत व्यक्ति का पंचनामा भर कर उसे शवगृह भिजवाया।
