उत्तराखण्ड के दो जवाम शहीद

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य के दो जवान भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और आतंकियों को घेर लिया गया है। आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी और राइफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली के रहने वाले थे। गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी  में राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *