बन्द हुए केदारनाथ के कपाट

जनमंच टुडे 6 Nov 2021/ रुद्रप्रयाग

प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट  वृश्चिक राशि अनुराधा नक्षत्र में समाधि पूजा-प्रक्रिया के पश्चात विधि-विधान से शनिवार को भैया दूज के अवसर पर शीतकाल बंद कर दिये गये हैं।  प्रात: 6 बजे पुजारी बागेश लिंग ने केदारनाथ धाम के दिगपाल भगवान भैरवनाथ जी का आह्वान कर धर्माचार्यों की उपस्थिति में स्यंभू शिव लिंग को बभूति ,शुष्क फूलों से ढककर समाधि रूप में विराजमान किया गया। इसके बाद सुबह 8 बजे मुख्य द्वार के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये हैं।  बर्फ की सफेद चादर ओढ़े श्री केदारनाथ धाम से पंच मुखी डोली ने सेना के बैंड बाजो की भक्तमय धुनों के बीच मंदिर की परिक्रमा कर विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ हेतु प्रस्थान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। राज्यपाल  गुरूमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कपाट बंद होने पर शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *