नरेंद्र सिंह नेगी और नारायण दत्त तिवारी को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान 2021 के लिए चयनित होने पर अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है । यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।
