सरकार कर्मचारियों के हित में हर संभव प्रयास कर रही : मुख्यमंत्री
जनमंच टुडे/ देहरादून।
मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े पदाधिकारिकारियों ने पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर जा कर उनसे मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार सरलीकरण और समाधान के सूत्रवावाक्य पर कार्य कर रही है, जो मुद्दे सरकार के सामने हैं उनका त्वरित गति से समाधान किया जाएगा ।
