खाई में गिरी कार, एक की मौत, 3 घायल
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
अगरोड़ा से देहरादून जा रही एक कार घुड़दौड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए , उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अगरोड़ा से एक कार देहरादून के लिए चली। कार जैसे ही घुड़दौड़ी के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में धनंजय नैथानी जाख, चालक सुरजीत सिंह निवासी सिल्डी, सोनी निवासी सिल्डी, सुमन देवी निवासी सिल्डी घायल हो गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया। जांच में डॉक्टरों ने चालक सुरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
