पुलिस ने रोकी कार तो स्कूटी से विस पहुँच गए हरीश रावत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट के चिट्ठी कांड पर विपक्ष ने सरकार को  सदन के अंदर से लेकर सदन के बाहर तक घेरा।

सदन में कार्यवाही के दौरान विपक्ष के विधायकों ने सदन में इस मामले को लेकर हंगामा किया । वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले को लेकर विस भवन के बाहर धरना दिया।  इससे  पहले पुलिस ने हरीश रावत के कर को राजीव नगर के पास रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपनी कार से उतर गए और स्कूटी पर सवार होकर विस पहुँच गए और धरने पर बैठ गए। पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत समेत कई विधायक और कार्यकर्ता धरने पर बैठे।  और सरकार पर खनन प्रेमी होने का आरोप लगाया।  इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार गाड़ गदेरों में भी खनन करा रही है। हरीश रावत ने सरकार पर फिर खनन प्रेमी होने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *