पत्थरों से कूच कर युवक की हत्या
जनमंच टुडे/ नैनीताल।
जनपद के भवाली क्षेत्र में एक 45 वर्षीय युवक की पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार भवाली के नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूंच कर हत्या कर दी गई । युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों में रोष बना हुआ है ग्रामीणों ने हत्यारोपित को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है । युवक की पहचान नवीन चन्द्र आर्य (45) के रूप में की गई। युवक के ताऊ ग्राम प्रधान है।
