निर्धन और असहाय को दिए कम्बल

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज तहसील पौड़ी की ओर से निर्धन/ असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के समय जिला प्रशासन हर वर्ष गरीब लोगों को कंबल इत्यादि वितरित करता है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है। जिससे लोग ठंड से बचने हेतु अलाव का सहारा ले सकेंगे। तहसील पौड़ी की ओर से 15 निर्धन लोगों को कंबल वितरित किया गया।
जिलाधिकारी डॉ जोगदंडे ने कहा कि निर्धन/असहाय लोगों की मदद हेतु अन्य संस्थानों को भी आगे आना चाहिए, जिससे उन लोगों को सहायता मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कपड़ों की आवश्यकता हो, उन लोगों को भी कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीतलहर से पूर्व समस्त नगर पालिका के ईओ को निर्देशित किया गया था कि सार्वजनिक स्थानों में अलाव की व्यवस्था निरन्तर रूप से रखना सुनिश्चित रखेंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील व ब्लॉक स्तर से अलाव तथा निर्धन लोगों को कपड़ों की पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रॉस संस्था द्वारा भी लगातार निर्धन लोगों को कम्बल, मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु जरूरी सामाग्री वितरण अवश्य करें। उपजिलाधिकारी पौड़ी ने भी नगर क्षेत्र में निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *