बाघ ने विक्षिप्त व्यक्ति को बनाया निवाला

जनमंच टुडे/ रामनगर।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमा के धनगढ़ी बरसाती नाला के पास घूम रहे एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को बाघ ने निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह सर्च अभियान व्यक्ति के शरीर के कुछ हिस्सा और कपड़े टीम ने बरामद किए। घटना के बाद पार्क प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने के साथ ही पार्क के सीमा पर न जाने का अनुरोध किया है।  जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को एक मानसिक  विक्षिप्त  व्यक्ति  पार्क की सीमा के धनगढ़ी बरसाती नाला के पास घूम रहा था। इस दौरान बाघ ने उस सख्श पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल की ओर ले गया। वह से गुजर रहे कार सवार पर्यटकों ने जब यह नजारा देखा तो  उन्होंने शोर मचाया दिया और आसपास के लोगों को तुरंत मामले की जानकारी दी।   घटना की सूचना मिलते ही कॉर्बेट प्रशासन की और गर्जिया पुलिस चौकी की टीमें मौके पर पहुँची और  जंगल मे तलाश अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण टीम को सफलता नहीं मिली और अभियान को रोक दिया गया। टीम सुबह फिर मौके पर पहुँची व सर्च अभियान चलाया। घण्टों जंगल की छानबीन करने के बात टीम को जंगल में शख्स के शरीर के कुछ अंग और  कपड़े झाड़ियों से  मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *