जनमंच टुडे/ देहरादून।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र से उक्रांद प्रत्याशी अनिल डोभाल का सघन प्रचार जोरशोर से चल रहा है। उन्होंने आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कॉलोनी में जनसम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा और उनसे उक्रांद के पक्ष में आंदोलन करने की अपील की। इस दौरान उक्रांद K प्रत्याशी अनिल डोभाल ने कहा कि उक्रांद राज्य की सोच रखती हैं, रायपुर विधानसभा क्षेत्र मे आज भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मुलभुत सुविधाओं का आभाव हैं, चाहे भिलांग, अस्थल हो या द्वारा, केसर वाला हो आज भी वहा कि जनता सड़क, बिजली पानी, चिकित्सा और शिक्षा की सुविधाओं के लिए तरस रहा हैं । रायपुर क्षेत्र मे नगर निगम वार्डो की सफाई, सड़को की दुर्दशा बनी हैं, जनता विश्वास करें, इस बार उक्रांद को मौका देता हैं तो जनता के साथ किये गए वादों को हम पूरा करेंगे | इस अवसर पर रंजना नेगी, रचना थपलियाल, रक्षित, अनीता नेगी, कौशल्या, पुष्पा नौटियाल, मीना थपलियाल, आयुष, संजीव सचदेवा, संजीव शर्मा आदि थे।
