अभेद किले में तब्दील हुआ इंटर कॉलेज
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद होने के बाद अब evm को कड़े सुरक्षा के बीच राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में स्ट्रांग रूम में जमा की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु 3 घेरों में दी गई है। सुरक्षा ऐसी है कि पक्षी भी पर नहीं मार सकता। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों को जनपद के सभी बूथों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन बूथों में मतदान करते समय ईवीएम मशीनों में खराबी आ गई थी उन मतदान केंद्रों में दूसरी ईवीएम मशीन का प्रयोग किया गया। कहा की मतगणना दिवस पर दोनों मशीनों की काउंटिंग की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस पर राजनीतिक पार्टियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूमों का डबल लॉक खोला जाएगा। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक डॉ पार्थ सारथी मिश्रा (पौड़ी श्रीनगर), के ए दयानंद (लैंसडाउन व चौबट्टाखाल), राजीव रतन(कोटद्वार व यमकेश्वर), जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे तथा राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक कर सील किया गया। साथ ही संबंधित पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर भी किए गए।
