आज मिले 271 कोरोना संक्रमित, 4 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार कुंद पड़ रही है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 271 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि 1,422 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।  प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या अब 4,043 तक रह गई है। प्रदेश में इस साल अब तक 89 हजार 237 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 82 हजार 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 246 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *