प्रवेश परीक्षा 27 को होगी

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को होगी। इसबार परीक्षा आफ लाइन होगी। परीक्षा प्रवेश कार्ड 22 फरवरी को जारी किए जाएंगे।परीक्षार्थी अपने ब्लाक में ब्लाक शिक्षाधिकारी बीईओ कार्यालय से एडमिट कार्ड ले सकते हैं।  परीक्षा को लेकर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने  बताया कि  पांचवीं में पढ़ रहे बच्चे इस परीक्षा को देंगे और इस बार परीक्षा ऑफलाइन मोड़ पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा  11 से 1 बजे तक होगी।  630 सीटों के लिए 13943 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *