कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी का इस्तीफा
जनमंच टुडे/ देहरादून।
विस चुनाव में करारी हार के बाद राज्य की सह प्रभारी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पड़ से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे में राज्य में विधानसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, कि ‘मैंने उत्तराखंड के सह-प्रभारी के राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है’। पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी दिग्गज चुनाव हार गए ।
