कार खाई में गिरी, तीन की मौत

जनमंच टुडे/ चम्पावत।

चंपावत जिले के पाटी देवीधुरा मार्ग मे गर्सलेख के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य  महिला घायल हो गई।  जानकारी के अनुसार  कार संख्या यूके 03ए/  7566 श्राद्ध करने के हरिद्वार गए थे और श्राद्ध का कर्क हरिद्वार से अपने गांव पाटी लौट रहे थे। रात लगभग 1 बज कर 30 मिनट पर जैसे ही वह पाटी गर्सलेख के बीच पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कार सवारों को सड़क तक पहुंचाया।  हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। महिला को 108 से हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे में प्रदीप गहतोड़ी( 48) पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, देवकी देवी(65) पत्नी पत्नी स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, वाहन चालक बसंत गहतोड़ी( 53)  ईश्वरी दत्त ग्राम लड़ा हाल निवास खटीमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंजू गहतोड़ी (45) पत्नी प्रदीप गहतोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई।  ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को देवकी देवी अपने पति . बलदेव गहतोड़ी का श्राद्ध करने पुत्र प्रदीप गहतोड़ी ,  बहू मंजू गहतोड़ी  के साथ  हरिद्वार गए थे।  हरिद्वार से लौटते समय पाटी के समीप उनकी कार खाई में गिर गई।  मां देवकी देवी और पुत्र प्रदीप  के असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *