मेहरबान होंगे बदरा, मिलेगी गर्मी से राहत

जनमंच टुडे/ देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं के चलते राज्य में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई के शाम से राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।  विभाग के अनुसार पश्चिम विभोक्ष के चलते राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बादलों के गर्जनाओं के साथ बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहेेंगे। पश्चिमी विभोक्ष के चलते राज्य में  लोगों को झुलसाती गर्मी से मुक्ति मिल सकती है। मौसम विभाग  के अनुसार 16 मई से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई शाम से गढ़वाल और कुमाऊं के चमोली, रुद्रप्रयाग, नई टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा पौड़ी और देहरादून जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ ही ओलावृष्टि एवं बारिश हो सकती है। वही विभाग ने बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के लिए 16, 17 और 18 मई को बारिश और तेज आंधी के साथ  बारिश  का येलो अलर्ट जारी किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *