संयम से आगे बढ़ने का संदेश देते हैं बुद्ध के सन्देश

जनमंच टुडे/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश मानवता के मार्ग के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। वही बुद्ध पूर्णिमा पर राज्यपाल ने  प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के जन्म दिवस को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। भगवान बुद्ध ने विश्व को मानवता को प्रेम, सत्य,अहिंसा, शांति व सेवा का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का प्रेम, सहनशीलता एवं करूणा का संदेश वर्तमान में भी प्रासंगिक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *