सूर्यग्रहण के चलते बन्द रहेंगे मंदिरों के कपाट
उत्तराखण्ड हेराल्ड। देहरादून। सूर्यग्रहण पर चारों धामों के साथ ही अन्य मंदिरों के कपाट बन्द रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति नहीं होगी। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने कहा है कि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट प्रातः 4 बजकर 26 मिनट पर बंद हो जायेंगे। महाराज ने बताया कि 25 अक्टूबर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों में साफ सफाई होगी। इसके बाद सायंकाल अभिषेक, शयन पूजा और आरती संपन्न होंगी।
