एकेश्वर ब्लॉक में कोरोना की दस्तक

देहरादून। राज्य में कोरोना का ग्राफ लगातार फैल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तराखंड में आज भी राहत वाली खबर नहीं है। उत्तराखंड के जनपद चमोली में 02, जनपद देहरादून में 01, जनपद हरिद्वार में 03, जनपद पौड़ी गढ़वाल में 03, जनपद पिथैरागढ़ में 01, जनपद टिहरी गढ़वाल में 01 एवं जनपद उधमसिंह नगर में 04 कोरोना के मामले सामने आये है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 332 हो गयी है। वही पौड़ी जनपद में विगत दिनों पीपली में शैलेंद्र चमोली नाम  व्यक्ति जो 10 मई को गाजियाबाद से अपने गांव लौटा था, उसकी बृहस्पतिवार देर रात मौत हुई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकेश्वर प्रखड  में भी कोरोना ने  दस्तक दे दी है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।  यहा ग्राम पंचायत सतपाली में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। जानकारी के अनुसार गाँव की 70 वर्षीय गायत्री देवी अपनी पुत्री के पास गुड़गांव गई हुई थी और विवत आठ मई को ही गांव लौटी थी,ओर होम  कोरोटाटाइन थीं। महिला अपने पोता सिंधू रावत की देख रेख में थी। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से आस पास के लोगों में दहशत  है। महिला को उपचार के लिए पौडी ले जाया गया है। महिला का स्वास्थ्य एकदम सही बताई जा रही है।  एकेश्वर बाजार समिति ने कोरोना को लेकर लोगो को जागरूक किया और लोगों से स्थिति सामान्य होने तक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है, कोरोना के मद्देनजर एकेश्वर बाज़ार समिति ने एकेश्वर बाजार को एक सप्ताह तक बन्द रखने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *