पौड़ी: कोरोना संक्रमित मिले महिला और उसके तीन बच्चे

पौड़ी में कोरोना के 6 नए मरीज मिले
पौड़ी। पौड़ी जिले में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 6 नए मामले सामने आए हैं। जिले में पहली बार बच्चों के संक्रमित होने का मामला आया है। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में एक महिला, दो पुरुष सहित तीन बच्चे शामिल हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जबकि तीन लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 30 है। रविवार को जिला चिकित्सालय में आइसोलेट 6 लोगों का कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाया गया । बीते 22 मई को एक बुजुर्ग महिला अपनी बहू व तीन बच्चों के साथ दिल्ली से एक प्राइवेट कार से पाबौ ब्लाक के एक गांव  लौटी थी। बुजुर्ग महिला का कोरोना सैंपल 25 मई को पॉजिटिव आया था। जिस पर बहू व तीनों बच्चों को जिला चिकित्सालय में आइसोलेट किया गया था। जबकि बुजुर्ग महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया था। रविवार को इन लोगों का कोरोना सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। जिले में पहली बार बच्चों में कोरोना संक्रमण का मामला आया है। वहीं देहरादून से लौटा खिर्सू ब्लाक का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र से लौटे थलीसैंण ब्लाक के एक व्यक्ति का कोरोना सैंपल भी पॉजिटिव आया है। एसीएमओ डाघ् रमेश कुंवर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 6 लोगों को कोविड अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है। वहीं, रविवार को कोरोना पॉजिटिव आए लोगों का उपचार करने वाली जिला चिकित्सालय की टीम को क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसमें एक चिकित्सक, तीन स्टाफ नर्स व तीन वार्ड ब्वाय शामिल हैं। टीम के सभी सदस्यों को कोरोना सैंपल भी लिया जाएगा। सीएमएस डाघ् आरएस राणा ने कहा कि क्वारंटाइन टीम के स्थान पर दूसरी टीम लगा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed