गंगा की लहरों में खो गए सगे दो भाई
जनमंच टुडे। देवप्रयाग। गंगा किनारे खेलने गये दो सगे भाई गंगा में दुब गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार देवप्रयाग के धनेश्वर मन्दिर नीचे नदी किनारे 4 बच्चे खेल रहे थे। देरशाम को उनमे से दो बच्चे घर लौट आए,लेकिन हीरालाल निवासी ग्राम पुंडल देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल के दो पुत्र आदेश(12) व अभिषेक (8) घर नहीं लौटे। बच्चों ने बताया कि खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गयाए और वह वह नदी में गिर गया। इसके बाद उसका भाई आदेश उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। दोनों नदी में बहते हुए काफी आगे निकल गए तो वह वहाँ से डर कर भाग गए। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुँचने एवं त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुये बच्चों की तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों को खोज रही है।
