विकासपरक होगा गैरसैण का बजट
जनमंच टुडे। हल्द्वानी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के लिए हमने 2025 का विकल्प रहित संकल्प लिया है। औद्योगिक, कृषि, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ को देखते हुए बजट बनाया जा रहा है। जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभी एनडीएमए की रिपोर्ट आनी बाकी है ,लेकिन मकानों से संबंधित सभी फैसले सरकार ने ले लिए हैं । पीड़ितों के लिए बड़े मुआवजे का प्रावधान किया है । रिपोर्ट आते ही सभी का पुनर्वास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नकल अध्यादेश जैसा बड़ा कानून आने वाले समय में एक बड़ी नजीर बनेगा जिससे युवाओं का भविष्य बेहतर होगा।
