सोमवती अमावस्या पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी
जनमंच टुडे। हरिद्वार। प्रदेश में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान कर पुण्य अर्जित किया हरिद्वार में इस अवसर पर गंगाघाटों में आस्था की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाया। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगाघाटों पे जुटना शुरू कर दिया था। सोमवती अमावस्या पर स्नान व दान का विशेष महत्व बताया गया है l
हरिद्वार के हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया पुलिस एवं प्रशासन ने भी स्नान को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए थे हरिद्वार को16 जोन व 39 सेक्टरों में बांटकर वहां पर जोनल व सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए थे l
शास्त्रों के अनुसार आज के पर्व पर देवताओं और पितरों के प्रति श्रद्धा से स्नान करने पर वे प्रसन्न होते हैं और अभीष्ट फल की प्राप्ति भी होती है ।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्नान को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई थी l श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ साथ श्राद्ध कर्म व पिंडदान भी किया हर की पौड़ी गऊघाट कुशावर्त घाट गणेश घाट व अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही ।
