गंगोत्री और यमुनोत्री को 12 सेक्टर में बांटा

जनमंच टुडे। उत्तकाशी। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को 12 सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों को समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग तीर्थ यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहा है। दोबाटा और हीना में सत्यापन केंद्र खोले गए हैं। जिन यात्रियों के पंजीकरण हुए हैं उनका सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों धाम में 38 पर्यटन मित्र तैनात रहेंगे जो पुलिस के साथ यात्रियों की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *