आंगनबाड़ी वर्कर विभाग की मजबूत कड़ी

जनमंच टुडे। अल्मोड़ा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने  आज ज्यूला में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा किआंगनबाड़ी केंद्र के बनने से  गर्भवती महिलाओ,बच्चों व आंगनबाड़ी वर्करों को सुविधाएं मिलेगी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आंगनबाड़ी बहन विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं,आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल हो और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  की घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में 200 केंद्र खोले जाएंगे जिसके तहत अल्मोड़ा जिले में 40 केंद्र खोले जा चुके हैं और अन्य पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि  विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *