कार खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत
जनमंच टुडे। ऋषिकेश। नरेंद्रनगर प्रखंड के मुडाला हिण्डोला पट्टी दोगी में आज हुए एक कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गूलर के पास एक कार अचानक बेकाबू होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में खरीदारी करने जा रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में नीचे उतरकर कार में फंसे घायलों को निकाला। पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स अस्पताल भेजा । मृतकों की पहचान विकास और अमित चौहान पुत्र सूरत सिंह निवासी पट्टी दोगी, थाना मुनिकीरेती के रूप में हुई । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जबकि घायल मीनाक्षी पुत्री धनवीर निवासी गूलर, गिरधारी लाल पुत्र ज्ञानचंद ग्राम नाई पावकी देवी का इलाज एम्स में चल रहा है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
