नहाते समय नदी में डूबकर 2 छात्रों की मौत

जनमंच टुडे। रामनगर। रामनगर घूमने आए मुरादाबाद के दो युवकों की नहाते समय कोसी डूब कर मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार इंटर में पढ़ने वाले मुरादाबाद निवासी  आशीष ठाकुर (19) पुत्र डॉ. राजकुमार निवासी हरथला मुरादाबाद, सूरज यादव (18) पुत्र स्व. रामनाथ यादव निवासी मनोकामना मंदिर के पास मुरादाबाद, आदित्य कश्यप (17) पुत्र सत्यवीर सिंह, वर्षीय हिमांशु सिंह (18) पुत्र डालचंद्र और इमरान (19) पुत्र फरहत अली निवासी मंगलवार को कार से रामनगर के गर्जिया मंदिर घूमने पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में नहाने लगे।  इस दौरान आशीष ठाकुर और सूरज यादव गहरे कुंड में फंसकर डूब गए।  मृतकों के दोस्त आदित्य ने बताया कि कोसी नदी में नहाते समय आशीष अचानक डूबने लगा तो सूरज उसे बचाने गया। लेकिन  सूरज को सफलता नहीं मिली और दोनों डूब गए। आदित्य ने बताया कि उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे  श्रद्धालुओं ने किसी तरह दोनों को नदी से बाहर निकाला और दोनों को रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां सूरज और आशीष को मृत घोषित कर दिया।  सूरज 11वीं और आशीष 12वीं का छात्र था। हिमांशु, इमरान व आदित्य भी 12वीं के छात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *