खराब मौसम ने रोकी केदारनाथ यात्रा
जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण दोपहर 2 बजे के बाद से सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। सोनप्रयाग में केदारनाथ जा रहे चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं रोक दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मौसम ठीक होने तक यात्रियों से सुरक्षित स्थानों में ही रुकने की अपील की है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में आज सुबह से ही घने बादल छाए थे, लेकिन दोपहर बाद अचानक से बर्फबारी शुरू हो गई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दोपहर 2 बजे से यात्रा को रोक दिया गया है। वही खराब मौसम के कारण हेलिकाप्टर सेवा को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विशाखा भदाने ने कहा कि रुद्रप्रयाग,गौरीकुंड राजमार्ग के बाजारों में लाउडस्पीकर से यात्रियों से मौसम ठीक होने तक मौके पर ही रुकने की अपील की जा रही है। वही सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक सोनप्रयाग से 14000 यात्री धाम के लिए रवाना हो गए थे।
