उत्तराखंड बर्फबारी और बारिश से गिरा तापमान April 30, 2023 janmanchadmin जनमंच टुडे। देहरादून । आज प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो, तीन दिन तक मौसम खराब रहने की सम्भावना जताई है। उधर खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा पंजीकरण पर 3 मई तक के लिए रोक लगा दी है। आज मौसम ने एक बार फिर से करवट ली जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हुई जबकी चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुना घाटी में बर्फबारी हुई। वही केदारनाथ और बदरीनाथ में मौसम खराब होने व रास्ता बंद होने पर पुलिस ने यात्रियों के वाहनों को आगे जाने से रोका गया।चमोली बाजार के समीप बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास बारिश के चलते भारी मात्रा में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था, इससे करीब नौ घंटे यात्रा रुकी रही। Continue Reading Previous ”मन की बात’ कार्यक्रम का 100 वां संस्करण ऐतिहासिक क्षणः राज्यपालNext जन-जन से जुड़ा हुआ है ‘मन की बात’ कार्यक्रम : मुख्यमंत्री Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ