गुणवत्ता के साथ विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें : अग्रवाल

जनमंच टुडे। उत्तरकाशी। शहरी विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल आज जनपद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले  अधिकारियों से जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सुलिथांग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रहे  कोटबागी मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही मौके से ही प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को दूरभाष पर निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।  मंत्री डॉ अग्रवाल ने  स्थानीय लोगों से वार्ता की। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मौके पर बिना अधिकारियों के निम्न स्तर का कार्य किया जा रहा है। नालियों का निर्माण न होने से बरसात का पानी दुकानों, घरों में घुस रहा है। प्रभारी मंत्री ने 2019 से निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद 4 वर्षों तक निर्माण कार्य नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य करने के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने मई 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *