हिमखंड जोन में फंसे फोर्टरों को सकुशल निकाला

जनमंच टुडे।रुद्रप्रयाग।  गौरीकुंड, केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में हिमखंड जोन में नेपाली मूल के फंसे चार लोगों को एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कराया।
बुधवार को शाम छह बजे लिनचोली से केदारनाथ जा रहे नेपाली मूल के चार लोग, जो यात्रा में पोर्टल का काम कर रहे हैं, हिमखंड जोन में फंस गए थे। भारी बर्फ के कारण ये यात्री आगे नहीं बढ़ पाए। सूचना पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी संतोष रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। टीम ने हिमखंड में फंसे चंदा बहादुर, शेर बहादुर, हरक बहादुर थापा और राम बहादुर को दोतरफा जमा भारी बर्फ से बीच से सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी महावीर सिंह, आरक्षी तरुण कुमार और राजीव बिष्ट शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *