बर्फबारीऔर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बढ़ी ठिठुरन

जनमंच टुडे। बागेश्वर।  प्रदेशभर में गुरुवार को झमाझम बारिश होने के साथ ही उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वही मौसम विभाग ने अगले एक फो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।   चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में  उंचाई वाले  हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर हुआ है।  इससे समूचे जिलों में शीतलहर दौड़ गई है। मई में जनवरी जैसी ठंड होने से लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों काशारा लिया।   मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला पांच मई तक जारी रहने की संभावना है।
बागेश्वर के कपकोट के उच्च हिमालयी गांव खाती, समडर, जांतोली के अलावा पिंडारी और द्यवाली में हिमपात हो रहा है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खाती गांव के सुरेश सिंह के अनुसार बिजली, पानी, संचार आदि व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया है। हिमालय की तरफ गए भेड़ चरवाहे बुग्यालों की तरफ लौट आए हैं। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। हालांकि सब्जी और फलों के लिए वर्षा और हिमपात को अच्छा माना जा रहा है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बागेश्वर में 12, गरुड़ में 13 और कपकोट में 10 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक वर्षा, उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात की संभावना बनी है। तहसीलों से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *