शहीद को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

जनमंच टुडे। गैरसैंण। शहीद  रूचिन सिंह रावत को रविवार को उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इससे पूर्व आज सुबह जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो पूरा गांव में मातम पसर गया। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीद शहीद रुचिन रावत को गॉर्ड ऑफ ऑनर देने पहुंचे छह ग्रेनेडियर के मेजर भदोरिया ने बताया कि रुचिन नो पैरा कमांडो उधमपुर में तैनात थे। उन्होंने बताया कि राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों के छुपे होने का सेना को इनपुट मिला था। इस दौरान सेना की ओर से आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए बीते शुक्रवार को ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों के आईईडी ब्लास्ट में रुचिन सहित पांच जवान शहीद हो गए ।  बलिदानी रुचिन सिंह रावत के अंतिम संस्कार में सैन्य अधिकारी मेजर भदरिया, विधायक अनिल नोटियाल, पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, हरिकृष्ण भट्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बी बनर्जी, उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता, थानाध्यक्ष गैरसैंण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पूर्व सैनिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *