मणिपुर से देहरादून पहुंचे छात्र
जनमंच टुडे। देहरादून। मणिपुर से छात्र समेत 17 लोग सुकशल देहरादून पहुँच गए हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की मदद से ही वे सभी जल्दी सुरक्षित देहरादून पहुँच सके। आपको बता दे कि मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्य के छात्र अध्ययनरत हैं। मणिपुर में इनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान थे। बीते दिनों इन छात्रों की समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री धामी ने मणिपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित लाने के साथ ही एयर टिकट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने इन का स्वागत किया। छात्र बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर के रहने वाले हैं। इन सभी को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।
