’श्री अन्न’’ देश में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है: मुख्यमंत्री

  • मोटा अनाज के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही सरकार: जोशी

  • चार दिवसीय उत्तराखंड ‘श्री अन्न‘ महोत्सव का शुभारंभ

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून में चार दिवसीय उत्तराखंड ‘श्री अन्न‘ महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन के लिए जल्द ही “राज्य प्राकृतिक कृषि बोर्ड“ का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को मोटे अनाजों से संबंधित जानकारियां मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’श्री अन्न’’ भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है, और अब देश का हर व्यक्ति इससे जुड़ रहा है। सरकार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में मोटा अनाज की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी योजनाओं से किसानों को प्रोत्साहित करने और रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में जल्द ही जैविक कृषि के साथ ही राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन योजना शुरू की जाएगी। धामी ने कहा कि राज्य में ’’मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना’’ और नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना“ से प्रदेश के अधिकांश कृषि क्षेत्र में माटे अनाज की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार में मोटा अनाज के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मिलेट्स के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। राज्य में अनाजों की उपज बढ़ रही है। किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन कर अच्छा मूल्य मिले इसके लिए राज्य में मंडुवे की समर्थन मूल्य 35 रूपये 78 पैसे रखी गई है। किसानों से एमएसपी पर मंडुआ लेने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो मंडुवे पर 1 रुपये 50 रुपये इन्सेंटिव की व्यवस्था की गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि 2025 तक राज्य के सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जोशी ने कहा कि जैविक खेती के क्षेत्र में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। इसके लिए सरकार को लगातार दो साल प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि सुगन्धित पौधों की खेती के क्षेत्र में भी राज्य में तेजी से कार्य हो रहे हैं। एप्पल मिशन मिशन में 35 करोड़ एवं कीवी मिशन में 20 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 2025 तक मिलेट्स एवं हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दुगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड मोटे अनाजों की राजधानी रही है। उत्तर प्रदेश में भी पौष्टिक आहारों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।इस अवसर पर विधायक  सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला,  सुरेश गड़िया, किसान आयोग के अध्यक्ष  राकेश राजपूत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष  जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, भाजपा के जिलाध्यक्ष  सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव कृषि  बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, निदेशक कृषि  गौरी शंकर एवं प्रदेश भर से आये कृषक मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *