जी- 20 को लेकर अधिकारियों की बैठक
जनमंच टुडे।पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जी-20 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न विभागों और कार्यदाई संस्थाओं को बेहतर गुणवत्ता से दिए गए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई निर्माण कार्य और ब्यूटीफिकेशन के कार्यों को शीघ्रता से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयारियां सुगम आवागमन, बेहतर सुरक्षा प्रबंधन और फास्ट मोबिलिटी को देखते हुए संपादित की जाए। इस दौरान बैठक में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, मुक्ता मिश्रा, अजयवीर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी स
