राज्य कर्मचारियों की बल्ले, बल्ले
जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के राजकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाये जाने को मंजूरी दे दी है। बढ़े हुए डीए से लगभग तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। शासनादेश जारी होने के बाद उत्तराखंड में अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जायेगा। कैबिनेट ने कार्मिकों के डीए बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिये मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।
