सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखण्ड की बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे
जनमंच टुडे। डेस्क। सिविल सेवा परीक्षा में इस बार प्रदेश की प्रतिभाओं ने देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस बार उत्तराखंड की बेटियों ने सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर की निवासी गरिमा नरूला ने पहले ही प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में 39वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं बागेश्वर जिले की खडेरिया गांव निवासी कल्पना_पांडे ने 102वीं रैंक हासिल की है। चमोली जिले के बांगड़ी गाँव की की मुद्रा गैरोला ने 53वीं रैंक एवं जनपद रुद्रप्रयाग के स्वीली भरदार की कंचन_डिमरी ने देशभर में 654वीं रैंक प्राप्त की है।
