शौर्य महोत्सव होगा राजकीय मेला : धामी

जनमंच टुडे। चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेपडो थराली पहुंचकर अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव का शुभारम्भ किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि मै शहीद भवानी दत्त जोशी को  नमन करता हूं मैं गौरवांवित हूं के मुझे शहीद मेले में शामिल होने का अवसर मिला और शहीदों को सम्मानित करने का मौका मिला कहा कि हर वर्ष यह मेला आयोजित होना चाहिए इसलिए शौर्य महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कुलसारी मैदान में नदी कटाव हेतू बाढ सुरक्षा कार्य किए जाएंगे, नारायणबगड व नन्दानगर में पार्किग, थराली अस्पताल का उच्चीकरण किया, नन्दानगर में उपनिबन्धक की स्वीकृति, नारायणबगड व देवाल को आने वाले समय में नगर पंचायत बनाया जाएगा। कहा कि नन्दा राज जात को भव्य बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी। ब्रहमताल,सुपताल झलताल को पर्यटन में लाने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। थराली में न्याय पंचायत स्तर पर महिला सेवा संग्रह केन्द्र तथा ग्रेडिंग पैंकिग यूनिट की योजना बनाई जाएगी थराली, ग्वालदम डाक बंगले का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने धनराशि 16.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमेें राइका सवाड तथा राइका बौरागाड में पुस्तकालय व कम्प्यूटर तथा शौचालय निर्माण के निर्माण के लिए 126.9 लाख, नन्दानगर बाजार में प्लास्टिक कूडा निस्तारण मशीन की व्यवस्था के लिए 17.41 लाख तथा घाट बाजार की बाढ सुरक्षा दीवार के लिए 350.98 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण तथा राइका कुनीपार्था, राइका कुलसारी में पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष तथा शौचालय निर्माण के लिए 108.62 लाख, देवाल के हरनी में लौहसेतु निर्माण के लिए 474.39 लाख, नन्दानगर के सलबगड बूरा मोटर मार्ग के किमी 1 किमी से 5 किमी तक कि डामरीकरण के लिए 472.57 लाख तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निमार्ण के लिए 99.37 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *