ग्रामीणों से संवाद किया

जनमंच टुडे। बागेश्वर। देवलचौंरा गांव में सरकार जनता के द्ववार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव वित्त, निर्वाचन दिलीप जावलकर ने ग्रामीणों से संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं। पालीहाउस व जल जीवन मिशन पेयजल पंपिंग योजना और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। वित्त सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष में प्रदेश को आंगनबाडी एवं पालीहाउस से पूर्ण आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारी इस दिशा आगे बढते हुए त्वरित कार्य करें। सचिव ने विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत 9.54 करोड की लागत निर्माणाधीन देवलचौरा पेयजल पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। पंपिंग योजना से 11 गांवों के लगभग चार हजार आबादी को लाभ मिलेगा। आन सिंह नगरकोटी का पालीहाउस देखा। अमृत सरोवर में मत्स्य पालन को बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि मनेरगा में चार गौशाला, शौचालय, सीसी मार्ग, भूमि सुधार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य सडक मार्ग से चिनौली राजस्व गांव तक सड़क बनाने, देवलचौरा में खेल मैदान, मंडी समिति खोलने, चेकबंदी करने की मांग की।
जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *