कार खाई में गिरी, मां-बेटी की मौत की मौत

जनमंच टुडे। रुद्रप्रयाग । आज सुबह  सिरोबगड़ के पास एक कार  गहरी खाई में जा गिरी।  सूचना पर मौके पर पहुँची राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुँच कर शवों  को खाई से निकाला। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे एक कार यूके 13 / 6341 रुद्रप्रयाग से देहरादून की ओर आ रही थी। इसी दौरान  कार सिरोबगड़  क्षेत्र के खांखरा के पास पहुँची तो कार चालक कार को सड़क किनारे लगा कर निवृत्त होने चला गया। इसी बीच कार अचानक लुढ़ककर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व पुलिस की टीम  मौके पर पहुंची और रेस्क्यू  कार सवार लोगों को खाई से निकाला जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी  नंदन सिंह रजवार ने बताया कि  कार को महेंद्र सिंह रावत (48 ) चला रहा था। हादसे में  कमला देवी( 60) नारायनकोटी व उनकी पुत्री मीनाक्षी देवी( 45) अगस्तमुनि ग्राम  कुमेडी  की मौत हो गई । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *